कीरतपुर में किसान गोष्ठी, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

कीरतपुर में किसान गोष्ठी, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी


वैशाली। डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, वैशाली के कृषि संकाय के सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने RAWE (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव) कार्यक्रम के तहत रमन कृषि सलाहकार केंद्र के तत्वावधान में कीरतपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय किसानों को वैज्ञानिक खेती, मिट्टी जांच और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवानपुर के प्रखंड प्रमुख श्री विश्वनाथ पासवान ने की। मुख्य वक्ता के रूप में बिहार सरकार की कृषि सहायक श्रीमती स्मृति लता तथा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री प्रदीप कुमार राय उपस्थित रहे। श्रीमती स्मृति लता ने मिट्टी जांच और बिहार कृषि मोबाइल ऐप से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी, जबकि प्रगतिशील किसान श्री राजेश कुमार राय ने कृषि उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. ब्रिजेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को पहुंचाने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समन्वयक अमित कुमार पटेल एवं सह-समन्वयक विशाल कुमार को बधाई दी।

कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष श्री अंकुश कुमार सिंह ने कहा कि किसान गोष्ठी से विद्यार्थियों और किसानों के बीच संवाद बढ़ता है तथा स्थानीय कृषि समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है।

कार्यक्रम में बिट्टू कुमार, आरती कुमारी, अभिषेक कुमार, अदिति राज सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। गोष्ठी से स्थानीय किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी मिली।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now